छत्तीसगढ़
2 करोड़ 1 लाख 19159 रूपये के बड़े बकायादार लिटिल फ्लावर स्कूल को डिमांड बिल जारी
Nil dhankar
1 Jan 2026 4:46 PM IST

x
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक 40 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जीआईएस के अनुसार वर्ष 2016-17 से 2 करोड़ 1 लाख 19159 रूपये के बड़े बकायादार लिटिल फ्लावर स्कूल को बकाया सम्पतिकर का भुगतान करने डिमांड बिल जोन 5 जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक राजेश मुले, सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री अमर सागर, मयंक यादव,मनीष खुटे की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग के बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत जारी किया गया।
Next Story





