छत्तीसगढ़

एंबुलेंस में कराया गया प्रसव, नवजात और महिला दोनों स्वस्थ

Nil dhankar
4 Aug 2022 5:30 PM IST
एंबुलेंस में कराया गया प्रसव, नवजात और महिला दोनों स्वस्थ
x

कोटा। जीवन दायिनी 102 एम्बुलेंस जच्चा-बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही है। दरअसल, एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया था। जहां से महिला को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया। इसके बाद बिलासपुर जाते समय महिला ने बच्चे को गाड़ी में ही जन्म दे दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोटा के ग्राम मरही कांपा निवासी सुनीता साहू को गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा होना शुरू हुआ। जिसके बाद फौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया था। जिसे सिम्स बिलासपुर रिफर की सूचना पर 102 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँची। एंबुलेंस महिला को लेकर सिम्स बिलासपुर अस्पताल के लिए रवाना हुई। ही थी, तभी ग्राम गनियारी के पास सुनीता साहू को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में ईएमटी शांति लाल यादव ने एम्बुलेंस को रास्ते में रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। एंबुलेंस में बिना किसी परेशानी के किलकारी गूंजी तो परिजनों में खुशी छा गई। बाद में ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती करा दिया।


Next Story