छत्तीसगढ़

भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से की मुलाकात

Nilmani Pal
27 Jan 2022 5:22 PM IST
भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से की मुलाकात
x

रायपुर। भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज मुलाकात की. बीजेपी का कहना है कि कवर्धा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर बदले की भावना को लेकर झूठा, असत्य, मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनके ऊपर अपराध दर्ज किया गया है।

प्रदेश के सिक्ख समुदाय ने वीर बाल दिवस की घोषणा पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया - राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवनमें छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आभार पत्र सौंपा। पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने सिक्ख धर्म के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह के बेटों की शहादत के प्रति सम्मान स्वरूप 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाए जाने की हाल ही में घोषणा की है। छाबड़ा ने कहा कि इस घोषणा से सिक्ख समुदाय सहित देश की आने वाली पीढ़ी को सिक्खों के गौरवमयी इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। राज्यपाल ने कहा कि आपके ये विचार प्रधानमंत्री जी तक प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने सिक्ख समुदाय की दानशीलता की भावना की सराहना की और कहा कि कोविड काल में भी समुदाय ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़कर सहयोग किया।

Next Story