
x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सामजिक कार्यकर्ता पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।श्रीमती यादव ने उन्हें महिला समूहों के कार्य के अवलोकन के लिए राजनांदगांव आने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने यादव के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो महिला समूहों को जोड़ने तथा सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है वह प्रेरणादायी है।
Next Story