छत्तीसगढ़

इलाज में देरी, सिम्स पहुंची 18 साल की लड़की की हुई मौत

Nil dhankar
15 Sept 2022 12:13 PM IST
इलाज में देरी, सिम्स पहुंची 18 साल की लड़की की हुई मौत
x
छग

बिलासपुर। सिम्स में 18 साल की लड़की की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि युवती गंभीर हालत में तड़पती रही, फिर भी डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। पहले कोरोना जांच के बहाने दो घंटे तक रखे रहे और फिर बाद में ICU के बजाए जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। वहां भी उसे ऑक्सीजन नहीं लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव रखकर हंगामा मचाने पर प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया और परिजन को धमकाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोनी की रहने वाली रानू सोनवानी (18) पिता राजकुमार सोनवानी को बुधवार अचानक सीने में दर्द उठा और उसे उल्टी होने लगी। उसकी हालत देखकर परिजन बुधवार दोपहर उसे लेकर सिम्स पहुंचे। लेकिन, यहां उसे भर्ती करने और उपचार करने के बजाए डॉक्टरों ने बिठाए रखा, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

युवती की हालत गंभीर होने के बाद भी डॉक्टरों ने उसे सीधे ICU में भर्ती नहीं किया। बल्कि जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। यहां समय पर डॉक्टरों ने उसकी जांच नहीं की और न ही उसे ऑक्सीजन लगाया। ऑक्सीजन लगाने में ही डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे की देरी की। इसके चलते युवती की मौत हो गई।

Next Story