छत्तीसगढ़
शहीद हेमू कालानी चौक सौंदर्यीकरण कार्य में देरी, सिंधी काउंसिल ने मांगी जानकारी
Shantanu Roy
27 July 2026 9:52 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद हेमू कालानी कचहरी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य में हो रही देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चौक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने संबंधित विभाग से कार्य प्रारंभ होने की जानकारी मांगी है। जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को शहीद हेमू कालानी कचहरी चौक रायपुर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए थे। भूमि पूजन के दौरान चौक के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी।
बताया गया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस जनहितकारी कार्य के लिए पहले ही आवश्यक फंड जारी कर दिया था। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि शहीद हेमू कालानी चौक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। चौक का सौंदर्यीकरण होने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि शहीद हेमू कालानी की स्मृति को भी सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के बाद छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मौके पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि चौक के सौंदर्यीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी सार्वजनिक की जाए और बताया जाए कि निर्माण कार्य कब से प्रारंभ होगा। ललित जैसिंघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में पहल करेगा और रुके हुए कार्य को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े कार्य समय पर पूरे होने चाहिए, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। शहीद हेमू कालानी चौक का सौंदर्यीकरण कार्य शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक के विकसित होने से क्षेत्र की पहचान और बेहतर होगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस कार्य को कब तक शुरू करता है। फिलहाल लोगों की नजरें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Tagsरायपुर न्यूजशहीद हेमू कालानी चौककचहरी चौक सौंदर्यीकरणरायपुर विकास कार्यबृजमोहन अग्रवालपुरंदर मिश्रासिंधी काउंसिल ऑफ इंडियाललित जैसिंघचौक विकास कार्यभूमि पूजननिर्माण कार्य में देरीरायपुर नगर विकासछत्तीसगढ़ न्यूजRaipur NewsShaheed Hemu Kalani ChowkKachhari Chowk beautificationRaipur development worksBrijmohan AgrawalPurandar MishraSindhi Council of IndiaLalit JaisinghChowk development projectgroundbreaking ceremonydelay in constructionRaipur urban developmentChhattisgarh News
Next Story





