छत्तीसगढ़
डीईआईसी रायगढ़: विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अनूठा मॉडल
Shantanu Roy
15 Jan 2026 11:07 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र जतन (डीईआईसी), रायगढ़, एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा के रूप में कार्य कर रहा है। केंद्र की स्थापना 13 फरवरी 2016 को की गई थी और इसके माध्यम से उन बच्चों को निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिन्हें विकासात्मक देरी, शारीरिक, श्रवण, वाणी या सीखने संबंधी समस्याओं के कारण विशेष उपचार की आवश्यकता होती है। जतन डीईआईसी की कार्यप्रणाली सामान्य अस्पताल से अलग है। इसे इस प्रकार विकसित किया गया है कि यह प्ले-स्कूल जैसे सहज और अनुकूल वातावरण में संचालित हो। इससे बच्चे बिना किसी डर या तनाव के उपचार प्रक्रिया से जुड़ते हैं और स्वयं उत्साहपूर्वक केंद्र में उपस्थित होते हैं।
स्थापना से अब तक केंद्र द्वारा 19,683 बच्चों का परीक्षण, मूल्यांकन और उपचार किया जा चुका है। जतन डीईआईसी में शिशुरोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरापिस्ट, विशेष शिक्षक, स्पीच थेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, नर्स, पैथोलॉजिस्ट, समाजसेवक और काउंसलर की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। विशेष शिक्षा के माध्यम से बच्चों में विकासात्मक देरी का आकलन कर उनका उपचार किया जाता है। वर्तमान में बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न लर्निंग प्रॉब्लम, देर से बोलने की समस्या और ऑटिज्म जैसे लक्षणों के मामलों में भी नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा, जीभ जुड़ने (टंग-टाई) की समस्या वाले बच्चों को दंत चिकित्सा विभाग द्वारा फ्रेनेक्टमी पद्धति से उपचारित किया जा रहा है, जिससे अब तक लगभग 260 बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।
श्रवण संबंधी समस्याओं के लिए ऑडियोलॉजी विभाग में बीईआरए टेस्ट और पीटीए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है, जो दिव्यांगता प्रमाण पत्र और कॉक्लियर इम्प्लांट प्रक्रिया के लिए आवश्यक होती है। वहीं फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा शारीरिक रूप से बाधित बच्चों का उपचार और पुनर्वास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग इस योजना का क्रियान्वयन कर रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की परिकल्पना के अनुरूप जतन डीईआईसी में सेवाओं का निरंतर सुधार और विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। जतन जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रायगढ़ जिले में विशेष बच्चों के लिए एक सशक्त, समर्पित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा के रूप में लगातार कार्यरत है। इस केंद्र के माध्यम से न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि उनके माता-पिता और परिवारों की उम्मीदों और विश्वास को भी मजबूती मिली है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





