छत्तीसगढ़

हिरण की जान SDRF जवानों ने बचाई, कुएं से निकाला

Nil dhankar
23 May 2023 12:25 PM IST
हिरण की जान SDRF जवानों ने बचाई, कुएं से निकाला
x
छग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में पानी की तलाश में दो हिरण बस्ती की तरफ आए। इनमें से एक हिरण कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हिरण को निकाला गया। यह पूरा मामला अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के अजीरमा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर क्षेत्र के पिलखा से दोनों हिरण पानी की तलाश में आए थे। इस दौरान एक हिरण कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण को निकाला गया। उसके नार्मल होने के बाद उसे जंगल की तरफ छोड़ा गया।


Next Story