छत्तीसगढ़

नक्सल इलाकों में जवानों के साथ गश्त करने वाला हिरण, वायरल हुआ वीडियो

Nil dhankar
4 Dec 2021 12:54 PM IST
नक्सल इलाकों में जवानों के साथ गश्त करने वाला हिरण, वायरल हुआ वीडियो
x

सुकमा। बस्तर की हसीन और सुरम्य वादियां लगभग चार दशकों से नक्सलियों के बम, बारूद और गोलियों की तड़तड़ाहीट से अशांत है। इन सबके बीच भी बस्तर के घने जंगलों में आज भी कई प्रकार के जंगली जानवर स्वच्छंद विचरण (deer roaming)करते हैं। ऐसा ही एक जानवर है हिरण, जो कि दंतेवाड़ा और सुकमा के जिले के जंगलों में बहुतायत देखा जा सकता है। पिछले दो दशकों से बस्तर में नक्सलियों को खदेड़ने की जुगत में सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या यहां के गा्रमीण इलाकों और जंगलों में तैनात है। यं सुरक्षाबल(soldiers) बस्तर के जगलों में लगातार सर्च आपरेशन चलाते रहते हैं।

सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में भी सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी है। ये टुकड़ी एक बार जब गश्त(patrol in forests) पर निकली थी तो जवानों ने देखा कि हिरण का एक नन्हा सा बच्चा अकेल हैरान-परेशान सा भटक रहा है। उसकी हालत देख्कर जवानों को उस पर दया आई। जवानों ने उसे वहीं पर खाना- पानी दिया और आगे बढ़ चले। कुछ देर बाद जवानों ने देखा कि हिरण का वह बच्चा उनके पीछे-पीछे ही चला आ रहा है। जवान भी सजगता के चलते उसकी ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। लेकिन जब वे अपने कैंप में वापस लौअे तो पाया कि हिरण का वह बच्चा उनके पीछे-पीछे कैंप तक चला आया है।


Next Story