छत्तीसगढ़

कुत्तों के हमले से हिरण घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

Nilmani Pal
8 April 2022 7:47 AM GMT
कुत्तों के हमले से हिरण घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
x
छग

पेंड्रा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में शुक्रवार को जंगल से भटककर हिरण एक गांव में पहुंच गया। हिरण को देखते ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से बचाया फिर वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना पेंड्रा रेंज के दुबटिया सेवरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जंगल से भटककर एक हिरण पेंड्रा रेंज के दुबटिया सेवरा गांव पहुंच गया। हिरण को देखते ही कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामिणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामिणों ने हिरण को वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि लगातार जंगलों में आग लगने और अत्यधिक गर्मी बढ़ने से वन्यजीवों का मूवमेंट बदल गया है। वही वन अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल में होने के कारण जंगलों में देखरेख का अभाव है।


Next Story