छत्तीसगढ़

कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम

jantaserishta.com
13 July 2026 8:45 AM IST
कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: जंगल से भटककर बस्ती में रविवार को आए हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण हिरण की मौत हो गई। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बड़कीमहरी में रविवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरण बस्ती में पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह नोच-नोचकर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हिरण को बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को स्थानीय युवक राजू ठाकुर ने सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण हिरण ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार पंचनामा और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story