छत्तीसगढ़

राजभवन में दीपावली मिलन: अनुसुईया उईके ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Nil dhankar
21 Oct 2022 3:12 PM IST
राजभवन में दीपावली मिलन: अनुसुईया उईके ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
x

रायपुर। राजभवन में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उपहार वितरित किए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज लोगों का राजभवन के प्रति एक विश्वास जागा है। इस विश्वास को हमें बरकरार रखना है। आज राजभवन जो 'जनभवन' के रूप में परिवर्तित हो रहा है, ऐसा राजभवन परिवार के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय विवेक शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित एवं डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story