छत्तीसगढ़

राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक ले रहे दीपक बैज

Nil dhankar
16 July 2023 1:43 PM IST
राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक ले रहे दीपक बैज
x

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पदभार संभाल लिया है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जगह-जगह, चौक-चौराहों पर गर्मजोशी से साथ स्वागत किया वहीं कांग्रेस नेत्रियों ने भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने स्वीकार किया कि अध्यक्ष के रूप में काम करने का कम समय मिला है। अपने कार्यकर्ताओं को बूस्ट करेंगे। हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा है हिम्मत है। दीपक बैज ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा यहां मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर दिखाएं। बता दें कि पीसीसी चीफ ने बंद कमरे में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बंद कमरे में सीएम भूपेश बघेल, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा आदि मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस मंत्री मरकाम, सीएम भूपेश ने एक औपचारिक बैठक लेकर कांग्रेसियों को संबोधित किया।



Next Story