छत्तीसगढ़

कमलनाथ पर बोले दीपक बैज, भ्रामक हैं सभी बातें

Nil dhankar
18 Feb 2024 12:52 PM IST
कमलनाथ पर बोले दीपक बैज, भ्रामक हैं सभी बातें
x

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, सभी लोकसभा में कांग्रेस में पैनल बन गया है. जब भी दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी तो अंतिम नाम दिया जाएगा. कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर दीपक बैज ने कहा, बीजेपी दो-तीन तरह से काम कर रही है.

जिसके ऊपर केस हैं, उन पर दबाव बनाकर पार्टी में शामिल करने का काम कर रहे हैं. चाहे राज्य हो या केन्द्र में, कार्यकर्ताओं को लालच देने का काम बीजेपी कर रही है. छग में ऐसा कोई पीसीसी पदाधिकारी नहीं बचा, जिसके पास फ़ोन नहीं गया है. प्रदेश प्रभारी के ऑफिस से भी फ़ोन गया है कि आप बीजेपी में शामिल हो जाइए. हम आपको निगम मंडल में एडजस्ट करेंगे.
इस पर हम सभी सीनियर नेताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे. वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पर दीपक बैज ने कहा, मध्यप्रदेश का मामला है. कमलनाथ ने कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया है. यह सभी बातें भ्रामक हैं.


Next Story