छत्तीसगढ़

दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में दिए बदलाव के संकेत, नई लिस्ट कभी भी

Nil dhankar
16 July 2023 4:23 PM IST
दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में दिए बदलाव के संकेत, नई लिस्ट कभी भी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव हो सकता है। इस बात के संकेत नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिए हैं। बैज ने कहा है कि मेरी व्यक्तिगत कोई टीम नहीं। कांग्रेस की टीम है, मोहन मरकाम ने अच्छी टीम बनाई है। थोड़े बहुत आंशिक संशोधन(सुधार) करने की बात रहेगी तो उसे करेंगे। आलाकमान को विश्वास में लेकर, सीएम साहब को विश्वास में लेते हुए और तमाम हमारे वरिष्ठ नेताओं को भरोसे में लेकर काम करेंगे।

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रविवार की छुट्टी के दिन ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बैज ने कहा कि आज कार्यालय में कर्मचारी रेस्ट के मूड में रहते हैं, लेकिन मैंने निवेदन किया कि हम कुछ बैठक लेंगे। मीडिया विभाग के अलावा आज हम महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और प्रदेश के अलग-अलग पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। उनके दल किस तरह से चल रहे हैं, उसे कैसे गति देनी है, इस पर बातचीत की जाएगी। उधर, जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आपके पास समय कम है, इस पर बैज ने कहा- जितना समय है, काम करने वाले के लिए, इतना भी काफी है। मेरे पास 60 दिन है और हमें 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है। संगठन को हम लोगों को रिचार्ज करना है, कार्यकर्ताओं को बूस्ट करना है। हमारा संगठन जैसे ही सरकार बनी, पिछले 5 सालों में अपना काम करता रहा है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक हमारा कांग्रेस संगठन मुस्तैद है। कार्यकर्ता तैयार हैं, सिर्फ उनको इशारा करने की आवश्यकता है। हम मैदान-ए-जंग के लिए तैयार हैं।

Next Story