छत्तीसगढ़

देर रात दिल्ली जा रहे दीपक बैज

Nilmani Pal
7 March 2025 3:57 PM IST
देर रात दिल्ली जा रहे दीपक बैज
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज शुक्रवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। जहां वे कांग्रेस आलाकमान को ED की कार्रवाई, कथित जासूसी और नगरीय निकाय चुनाव की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। इस दौरान वे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

दीपक बैज ने कहा कि ED की कार्रवाई द्वेषपूर्ण और राजनीतिक दबाव में की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यालय में अधिकारियों ने समन भेजा और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से दो दिनों तक पूछताछ की गई। पहले दिन उनसे कांग्रेस भवन निर्माण की जगह व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई और फिर अगले दिन जब कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तब अधिकारियों ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी को हटाने के लिए कह दिया गया।

उनका आरोप है कि यह कार्रवाई सरकार के इशारे पर हो रही है ताकि कांग्रेस को दबाया जा सके।

Next Story