छत्तीसगढ़
मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले के बाहर डीएड अभ्यर्थियों का हंगामा
Nilmani Pal
23 Jan 2026 12:26 PM IST

x
रायपुर। सहायक शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर अनशनरत डीएड अभ्यर्थियों ने शुक्रवार की सुबह नया रायपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले का घेराव किया। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची, और डीएड अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया।
डीएड अभ्यर्थियों की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई। पुलिस उन्हें गाड़ियों में बलपूर्वक बिठाकर अलग-अलग जगहों पर छोड़ गई है। इसमें महिला अभ्यर्थी भी थीं। डीएड अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





