छत्तीसगढ़

पप्पू ढिल्लन की जमानत याचिका पर फैसला आज

Nilmani Pal
17 May 2024 8:20 AM IST
पप्पू ढिल्लन की जमानत याचिका पर फैसला आज
x

रायपुर। त्रिलोक सिंह ढिल्लन (पप्पू) की ओर से पेश जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को विशेष न्यायालय सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाएगा, जबकि शराब घोटाला केस के आरोपित पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह, अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने 30 मई तक बढ़ा दी है।

बता दें कि अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन से जेल में ईडी की टीम पूछताछ करेगी। ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में इसके लिए आवेदन लगाया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए 27 मई से 31 मई (पांच दिन) तक जेल में पूछताछ की अनुमति दी है।

करोड़ों के शराब घोटाले मामले में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर विशेष न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई थी। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद शाम को एसीबी-ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

Next Story