छत्तीसगढ़

सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की जमानत पर फैसला कुछ ही देर में

Nilmani Pal
11 Nov 2022 7:55 AM GMT
सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की जमानत पर फैसला कुछ ही देर में
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन में अवैध लेवी और मनी लांड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किए गए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया है। गुरुवार को सूर्यकांत सहित अन्य आरोपियों की ओर से जमानत की मांग की गई थी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में हाउस अरेस्ट की मांग की गई थी। आरोपियों की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले का हवाला दिया गया, जिसमें बेंगलुरु में दर्ज केस की जांच पर रोक लगाई है।

आरोपियों की ओर से वकीलों ने बहस की थी, जिसके बाद ईडी का जवाब आना था। इसके लिए ईडी ने एक दिन का वक्त मांगा था। आज ईडी की ओर से जवाब पेश किया जाएगा। ईडी मामले की गंभीरता का उल्लेख कर सूर्यकांत को फिर से रिमांड पर देने की मांग कर सकती है।

Next Story