छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का फैसला

Nilmani Pal
26 Aug 2023 11:26 AM GMT
सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का फैसला
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर कैदी भाइयों की कलाई सूनी रहेगी। बिलासपुर में जेल मुख्यालय के निर्देशों का हलावा देकर जेल प्रबंधन ने इस बार भी सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का फैसला लिया है। कोरोनाकॉल से जेल में जाकर बहनों के अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने की परम्परा को बंद किया गया था, जिसे अब तक शुरू नहीं किया गया है। इस साल कई संक्रमित बीमारियां फैलने के बहाने जेल प्रशासन ने बहनों को रक्षाबंधन में अपने कैदी भाइयों से मिलने से रोकने का आदेश दिया है।

कोरोनाकॉल के पहले तक जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाता था। जेल में बंद अपने कैदी भाइयों के लिए बहने राखी की थाल सजा कर पहुंचती थी और जेल परिसर में भव्य आयोजन किया जाता था। लेकिन, कोरोनाकाल में जेलों में बंद कैदियों को रक्षाबंधन में उनकी बहनों से मुलाकात करने से रोक लगा दी गई थी। हालांकि, जेल प्रबंधन ने बहनों को अपने कैदी भाइयों के लिए बंद लिफाफों में राखी भेजने की छूट दी थी।

Next Story