छत्तीसगढ़
मेले की राह पर मौत, ग्रामीण के लिए काल बनकर आई बाइक
jantaserishta.com
6 April 2025 2:16 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वो घर से मेला देखने के लिए निकला था। इसी दौरान बाइक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नकना निवासी जलसाय टोप्पो (55) अपने साढ़ू अजय कुमार टोप्पो (मृतक) को मेला घुमाने और मेहमानी के लिए बुलाया था। अजय शुक्रवार को अपने भाई के साथ नकना गांव पहुंचा। रात में खाना खाने के बाद करीब साढ़े 9 बजे जलसाय और अजय टोप्पो मेला देखने के लिए पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान मेन रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे अजय कुमार टोप्पो के सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब 2 बजे मौत हो गई।
घटना के बाद मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





