छत्तीसगढ़

कार सवार दो नवयुवकों की मौत, पेड़ में जा टकराई वाहन

Nil dhankar
7 Nov 2022 9:52 AM IST
कार सवार दो नवयुवकों की मौत, पेड़ में जा टकराई वाहन
x
छग

महासमुंद। बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईं और महासमुंद के दो नवयुवकों की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दोस्त विकास उर्फ छोटू साहू (21 वर्ष) राजू ऑटो कर्मा सदन बीटीआई रोड और आर्यन मिश्रा (22 वर्ष) खुशी होटल पीएचई ऑफिस के पास महासमुन्द निवासी घोड़ारी गए थे।

घोड़ारी से लौटते उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार CG 07 AW 2035 के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दोनों के शव को आधी रात पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुन्द पहुंचाया गया। आज साढ़े दस बजे सुबह उनके शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर इस में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। मिलनसार और व्यवहार कुशल दोनों युवकों की मौत से सभी स्तब्ध हैं। छोटू, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजू साहू का इकलौता पुत्र था।


Next Story