छत्तीसगढ़

दो भालुओं की मौत, करंट से गई जान

Nilmani Pal
6 July 2023 12:28 PM IST
दो भालुओं की मौत, करंट से गई जान
x
छग

कांकेर। जिले के नरहरपुर परिक्षेत्र अंतर्गत थानाबोडी में करंट के चपेट में आने से मादा भालू और बच्चे की मौत हो गई. बोर कनेक्शन की चपेट में आने से बीती रात मादा भालू और उसके शावक की मौत हो गई है. सुबह जब इसकी खबर किसान को हु़ई तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालुओं के शव को कब्जे में लिया पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

नरहरपुर प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया कि थानाबोडी गांव में प्रेम सिन्हा के खेत में मादा भालू और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है. मादा भालू की उम्र लगभग 5 साल और बच्चा 4 महीना का है. खेत मालिक के खेत से करन सिंह बोर के लिए विधुत कनेक्शन ले गया था जिसकी चपेट में दोनों भालू आ गए.


Next Story