छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की मौत, ठंड की वजह से अलाव जलाकर सो रहे थे

jantaserishta.com
18 Jan 2022 8:46 PM IST
पति-पत्नी की मौत, ठंड की वजह से अलाव जलाकर सो रहे थे
x
पढ़े पूरी खबर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पति-पत्नी जिंदा जलकर खत्म हो गए। कड़ाके की ठंड की वजह से दोनों घर के अंदर ही अलाव जलाकर सो रहे थे। इसी अलाव से घर में आग भड़क गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। हादसे में घर भी बुरी तरह से जल गया है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक सोनासिल्ली निवासी हीरा धर ठाकुर(50) अपनी पत्नी हीरा बाई(45) के साथ सोमवार रात को सो रहा था। इलाके में काफी ठंड थी। इसके चलते दोनों ने घर के अंदर अलाव जलाकर रखा था। खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच करीब 9 बजे घर में आग लग गई। इसी आग के चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दोनों काफी झुलस गए थे।
बताया गया कि हीरा धर ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया, वह भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ भी गया था। मगर वह काफी जल चुका था। जिसके चलते वह वहीं पर गिर गया। इधर, आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर लग गई। सभी मौके पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों पति-पत्नी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी।
घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गय। जहां महिला की रास्ते में और उसके पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story