छत्तीसगढ़

पूर्व उपसरपंच की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर

Nil dhankar
2 Feb 2022 2:31 PM IST
पूर्व उपसरपंच की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर
x
छग न्यूज़

बरमकेला-सरिया। रायगढ़ जिले में बोंदा-सरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कंडोला गांव निवासी बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में जिसने जान गंवाई वह बाइक चालक कंडोला का पूर्व उप-सरपंच बताया जा रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंडोला के सरपंच के साथ मिलकर चक्का जाम कर दिया।


Next Story