छत्तीसगढ़

महिला मजदूर की मौत, निर्माणाधीन हॉस्पिटल में हुआ हादसा

Nil dhankar
11 May 2023 5:39 PM IST
महिला मजदूर की मौत, निर्माणाधीन हॉस्पिटल में हुआ हादसा
x
छग

दुर्ग। भिलाई में जाने माने चिकित्सक डॉ. अनूप गुप्ता के निर्माणाधीन हॉस्पिटल की दीवार अचानक ढह गई। इसमें दो मजदूर दब गए। इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के लिए पूरी तरह से ठेकेदार की लापराही को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक चंद्रा मौर्या सुपेला के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ. अनूप गुप्ता का हॉस्पिटल बन रहा है। उन्होंने निर्माण का ठेका रायपुर निवासी पवन पात्रा को दिया था। ठेकेदार ने मध्य प्रदेश से मजदूरों को बुलवाया था।

सभी मजदूर वहीं पर रहकर काम कर रहे थे। गुरुवार दोपहर 3 तीन बजे जब मजदूर काम कर रहे थे। हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था। इसी से लगी एक 8-10 फिट ऊंची दीवार है। दीवार में कोई सपोर्ट न होने के चलते वो अचाक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत को मृत घोषित कर दिया और मनहरण का इलाज जारी है।


Next Story