छत्तीसगढ़

मछली निकालने तालाब गए युवक की मौत, तैरते मिली लाश

Nil dhankar
12 Jan 2023 1:36 PM IST
मछली निकालने तालाब गए युवक की मौत, तैरते मिली लाश
x

पलारी। बलौदाबाजार जिले के तालाब में एक युवक की लाश मिली है। पलारी के खइया तालाब में सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सुबह तालाब में नहाने आए लोगों ने पानी में तैरता शव देखा तो इसकी खबर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पलारी निवासी 50 साल गणेश धीवर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को तलाब से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार दोपहर 12:00 से घर में नहीं था। इसकी लापता होने की सूचना पुलिस थाने में दी गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मछली निकालने जाल लेकर तालाब में गया था, कि तभी गहराई में चले जाने की वजह से डूबने से उसकी मृत्यु हो गई होगी। फिलहाल पलारी पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर रही है।


Next Story