छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, तैरती हुई मिली लाश

Admin2
1 Jun 2021 2:32 PM IST
मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, तैरती हुई मिली लाश
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले के खूंटाघाट बांध में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पानी में जब तैरती हुई लाश देखी तब जाकर मामले का खुलासा हो सका। मृतक युवक का नाम नंदू राम गोड़(33) बताया गया है। जो सीस गांव का रहने वाला था। आशंका जताई गई है कि युवक की मौत उसी मछली पकड़ने वाले जाल में फंसकर हो गई, जिसे लेकर वो मछली पकड़ने गया था।

जानकारी मिली है कि नंदू रविवार को ही मछली पकड़ने घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, फिर भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच सोमवार सुबह जब लोगों ने उसकी लाश बांध में देखी तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को बांध से बाहर निकाला गया।

Next Story