छत्तीसगढ़

तबीयत बिगड़ने से 5वीं की छात्रा की मौत

Nilmani Pal
1 Jan 2023 1:27 PM IST
तबीयत बिगड़ने से 5वीं की छात्रा की मौत
x
छग

कोरबा। पहाड़ी कोरवा जनजाति के 12 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत हो गई है. नकिया पंचायत के पेंड्राडीह से अमलडीहा के धौराबाडी मेहमानी में परिवार गया था, जहां मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बालिका की खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई. बाइक से लेकर 6 किलोमीटर दूर श्यांग स्थित अस्पताल ले गए. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कुमारी बफिया गांव के प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवी की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story