छत्तीसगढ़

16 मुर्गे-मुर्गियों की मौत, जहर देकर मारने की आशंका

Nil dhankar
22 July 2022 9:51 AM IST
16 मुर्गे-मुर्गियों की मौत, जहर देकर मारने की आशंका
x
छग

कांकेर। बदमाशों ने मुर्गे-मुर्गियों को जहर दे दिया। इससे 16 की मौत हो गई है। मुर्गा पालकों ने इसकी FIR दर्ज कराई है। ये मुर्गे-मुर्गियां अलग-अलग खेतों में मृत मिले हैं। आशंका है कि धान के बीज बचाने के लिए इनको जहर दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को दफना दिया है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। घटना से मुर्गा-मुर्गी पालकों को 9 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मामला चरामा थाना क्षेत्र का है।

घटना की शिकायत बागडोंगरी गांव निवासी दीपक कुमार गवर्ना ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि 19 जुलाई की शाम जब वह अपने खेत से लौट रहा था तो एक अन्य खेत में अपने 7 मुर्गा-मुर्गी को मरा हुआ पड़ा देखा। इसके अलावा आस-पास के ही खेत में प्रताप गवर्ना के 4 व सीताराम गवर्ना के 4 मुर्गा-मुर्गी और रामसाय कोमरा का एक मुर्गा मरा पड़ा था। आसपास इसकी जानकारी जुटाई गई लेकिन जहर देने वाले का कोई सबूत नहीं मिला।

Next Story