छत्तीसगढ़
शादी के मात्र 8 दिन बाद मौत, स्कॉर्पियो का निकला कचूमर, एयरबैग भी खुला
jantaserishta.com
27 Nov 2025 10:37 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिले के सुकली-पेंड्री मार्ग पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो, जो पंतोरा से बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रही थी, हाईवे पार कर गांव की सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे, जो पंतोरा बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। टक्कर से आर्मी के दो जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
बताया गया है कि छुट्टी पर आए नवागढ़ निवासी आर्मी के जवान राजेन्द्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे मंगलवार को अपने गांव के साथी जयराम देवांगन की बारात में शामिल होने के लिए 6 अन्य ग्रामीणों के साथ पंतोरा गए थे। स्कॉर्पियो राजेन्द्र की थी और वही चला रहा था।
उसके बगल की सीट पर पोमेश्वर बैठा हुआ था। रात 1 बजे के करीब सभी पंतोरा से नवागढ़ की ओर जांजगीर-पेंड्री-सुकली मार्ग से लौट रहे थे। तभी सुकली ब्लैक स्पॉट के पास हथनेवरा की ओर से आ रहे ट्रक ओडी 23 पी 6037 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सेना के जवान राजेन्द्र की पोस्टिंग श्रीनगर में थी। उसकी शादी अकलतरा के रोगदा गांव में हुई थी। मैरिज लीव पर वह अपने गांव आया हुआ था। 18 नवंबर को उसकी शादी हुई थी, लेकिन मात्र 8 दिन बाद सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं जवान पोमेश्वर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किम में थी। वह लगभग एक माह पहले छुट्टी पर नवागढ़ आया था और 8 दिसंबर को अपनी ड्यूटी पर लौटने वाला था।
सरिया के अटल चौक के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें स्कूल जा रहे दो बच्चों की मौत हो गई और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया है कि कार चालक को चलाते समय झपकी आ गई थी। पुलिस के अनुसार बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपनी बेटी जिया और पड़ोसी के बेटे हर्षित को बाइक से पुजेरीपाली स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
सुबह करीब 9 बजे अटल चौक के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही ब्रेजा कार (सीजी 13 एटी 9955) ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटती चली गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर रुकी। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।
जिया और मेघनाथ को रायगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान जिया की भी मौत हो गई। दूसरी मौत की खबर मिलते ही लोगों ने अटल चौक पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने कार चालक सजन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली।
Tagsजांजगीर-चांपाजांजगीर-चांपा न्यूज़जांजगीर-चांपा एक्सीडेंटएक्सीडेंटJanjgir-ChampaJanjgir-Champa NewsJanjgir-Champa AccidentAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





