छत्तीसगढ़

ओवरटेक के चक्कर में मौत, बाइक सवार आया हाइवा की चपेट में

Nilmani Pal
21 April 2024 12:18 PM GMT
ओवरटेक के चक्कर में मौत, बाइक सवार आया हाइवा की चपेट में
x
छग

सक्ती। जिले मे सड़क हादसे मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य एक युवक को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा मे भर्ती कराया। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अंडा निवासी हरीश भारद्वाज शनिवार की शाम को बाइक से पोता होते हुए चरौदी की ओर जा रहा था। बाइक चालक के सामने से हाइवा गुजर रही थी। युवक हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। जिसकी वजह से हाइवा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया।

अनियंत्रित हाइवा ने युवक को ठोकर मारते हुए कुचल दिया। इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे एक अन्य युवक भी बैठा था। उसे भी गंभीर चोट आई है। हादसे का बाद राहगीरों ने मालखरौदा थाना पुलिस को इसकी दी।


Next Story