छत्तीसगढ़

शराब से फिर मौत, अब 3 लोगों की गई जान

Nilmani Pal
4 Sept 2023 12:32 PM IST
शराब से फिर मौत, अब 3 लोगों की गई जान
x
छग

जांजगीर। जिले में एक बार फिर शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 सगे भाई है, जिन्होने शराब का सेवन किया था। हालत बिगड़ने के बाद जहां दोनों भाईयों ने घर में ही दम तोड़ दिया, वही उनके एक रिश्तेदार की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। शराब पीने के बाद एक साथ 3 लोगों की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है, लेकिन पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे है।

शराब सेवन के बाद मौत की ये घटना अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मुताबिक अकलतरा थाना के ग्राम बांधा बरसाही में ये घटना आज सुबह सामने आयी है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले दो भाई और उसके एक रिश्तेदार ने गांव के पास से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब सेवन के बाद दोनों भाई और उनका रिश्तेदार घर पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। लोग कुछ समझ पाते इतने में दोनों भाईयों की घर पर ही मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से पीड़ित तीसरे शख्स को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।


Next Story