छत्तीसगढ़

OMG मौत का करंट: हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आया वाहन, फिर...

jantaserishta.com
5 April 2026 10:13 PM IST
OMG मौत का करंट: हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आया वाहन, फिर...
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: जिले के झलमला क्षेत्र में रविवार को एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना घनश्याम कबाड़ी दुकान में मालवाहक गाड़ी से कबाड़ खाली करने के दौरान हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची बालोद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के समय कबाड़ी दुकान में मालवाहक वाहन से कबाड़ खाली करने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से वाहन में करंट फैल गया। दो मजदूरों ने समय रहते गाड़ी से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
इस हादसे में दीनू सतनामी (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीरा स्वामी पिल्ले उर्फ पांडे पिल्ले (38 वर्ष) और आतिश कुमार (29 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बीरा स्वामी का उपचार शासकीय अस्पताल बालोद में और आतिश कुमार का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story