छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद मौत, 2 मासूमों ने तोड़ा दम

Nil dhankar
1 Sept 2024 7:29 AM IST
आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद मौत, 2 मासूमों ने तोड़ा दम
x
छग

बिलासपुर Bilaspur । टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला समाने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य​ विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है। health department

बता दें कि कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

Next Story