छत्तीसगढ़

भूत-प्रेत खबर का डीन ने किया खंडन, वीडियो को बताया अफवाह

Nil dhankar
10 May 2023 10:30 PM IST
भूत-प्रेत खबर का डीन ने किया खंडन, वीडियो को बताया अफवाह
x
छग

महासमुंद। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के बालक छात्रावास में गत दिवस भूत-प्रेत के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में छपी खबर को शरारती तत्वों का कृत्य बताते हुए इसे अफवाह बताया गया है। चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. यास्मीन खान खबर का खण्डन करते हुए बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार एवं वायरल वीडियों का छानबीन करने के पश्चात बालक छात्रावास में भूत-प्रेत के संबंध में वायरल वीडियों महज एक अफवाह साबित हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे अफवाह से बचते हुए हॉस्टल में बिना डर एवं भय के रह सकते है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचित कर दिया गया है।

बात दें कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के बालक छात्रावास में गत दिवस भूत-प्रेत के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में छपी खबर को शरारती तत्वों का कृत्य बताते हुए इसे अफवाह बताया गया है। चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. यास्मीन खान खबर का खण्डन करते हुए बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार एवं वायरल वीडियों का छानबीन करने के पश्चात बालक छात्रावास में भूत-प्रेत के संबंध में वायरल वीडियों महज एक अफवाह साबित हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे अफवाह से बचते हुए हॉस्टल में बिना डर एवं भय के रह सकते है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचित कर दिया गया है।

Next Story