छत्तीसगढ़

मूकबधिर युवती की प्रेमी ने की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 March 2026 10:36 PM IST
मूकबधिर युवती की प्रेमी ने की हत्या, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय युवती पुष्पा अजगल्ले की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने घटना के महज छह घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि युवती गर्भवती थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी ने समाज में बदनामी के डर से हत्या की साजिश रची। घटना मंगलवार की सुबह उजागर हुई, जब ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उनकी पुत्री पुष्पा का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एसपी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।


जांच में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। मृतका के परिजनों से पूछताछ में एक अहम सुराग मिला कि युवती के संबंध गांव के ही लोकनाथ पटेल से थे। युवती गर्भवती थी और आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इस आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह युवती के गर्भवती होने के बाद शादी के दबाव से परेशान था। समाज में बदनामी के डर से उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने सोमवार की देर रात 12:30 से 1 बजे के बीच युवती को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया और विवाद के दौरान पास पड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। ग्रामीणों और परिवार वालों ने आरोपी की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमहासमुंदबसना थानाग्राम इंद्रपुरयुवती हत्यापुष्पा अजगल्लेमूकबधिरप्रेमी हत्यालोकनाथ पटेलआरोपी गिरफ्तारन्यायालय रिमांडहत्या खुलासा6 घंटे में खुलासाप्रेमिका गर्भवतीशादी का दबावसमाज में बदनामीपत्थर से वारखून सना कपड़ाएफएसएल टीमडॉग स्क्वॉडपुलिस जांचघटना स्थलस्पेशल टीमरात 12:30-1 बजेरविलाल नाग का खेतपिता रामदास अजगल्लेहत्या का आरोपीप्रेमी जुर्म स्वीकारहत्या की साजिशहत्या का तरीकापुलिस गिरफ्तारीन्यायिक कार्रवाईसनसनीखेज मामलाग्रामीण प्रतिक्रियापीड़ित परिवारआरोपी का बयानपुलिस छानबीनअपराधी की गिरफ्तारीग्रामीणों की मांगहत्या प्रकरणअनुसंधानमृतक परिवारकानून कार्रवाईछत्तीसगढ़ अपराधपुलिस निष्पक्षताघटना विवरणपीड़ित का हालहत्या जांचपुलिस टीमघटनास्थल का निरीक्षणआरोपी पहचानहत्या के सबूतसमाजिक प्रतिक्रियाअपराध नियंत्रणछत्तीसगढ़ न्यूजअपराध समाचारजिला महासमुंदMahasamundBasna police stationIndrapur villageyoung woman murderedPushpa Ajgalledeaf and mutelover murderedLoknath Patelaccused arrestedcourt remandmurder solvedsolved in 6 hoursgirlfriend pregnantmarriage pressuresocial disreputestone attackblood stained clothFSL teamdog squadpolice investigationscene of incidentspecial team12:30-1 amRavilal Nag's farmfather Ramdas Ajgallemurder accusedlover confesses to crimemurder conspiracymethod of murderpolice arrestjudicial actionsensational casevillage reactionvictim's familystatement of accusedarrest of criminalvillagers' demandmurder caseinvestigationdeceased's familylegal actionChhattisgarh crimepolice impartialityincident detailsvictim's conditionmurder investigationpolice teaminspection of scene of incidentaccused identifiedevidence of murdersocial reactioncrime controlChhattisgarh newscrime newsMahasamund districtछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story