छत्तीसगढ़

जानलेवा कार: ऑटो को ठोकर मारते बाइक सवार को लिया चपेट में

Nilmani Pal
1 May 2022 8:40 AM IST
जानलेवा कार: ऑटो को ठोकर मारते बाइक सवार को लिया चपेट में
x

बिलासपुर। कोनी- रतनपुर मार्ग पर सेंदरी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार इनोवा कार के चालक ने आटो को ठोकर मारते हुए मोटर साइकिल सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे युवक को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया है। वहीं, आटो चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। कोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात 8.30 बजे सेंदरी बस स्टैंड के पास ग्रामीण बैठे हुए थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से सफेद इनोवा कार तेज रफ्तार से बिलापसुर की ओर जा रही थी। बस स्टैंड के पास कार अनियंत्रित हो गई।

माल वाहक आटो को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साइकिल सवार महावीर बंजारे को चपेट में ले लिया। इससे महावीर कार के सामने के बोनट में फंस गया। उन्हें गंभीर चोटें आई है। हादसा के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को को सूचना दी। तत्काल पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। बीच सड़क पर महावीर खून से लथपथ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया है। कोनी पुलिस इनोवा कार मालिक और आरोपित चालक की तलाश में जुटी है।

Next Story