छत्तीसगढ़

एयरगन से जानलेवा हमला, दो बाइक में थे चार बदमाश

Nilmani Pal
12 March 2024 1:08 PM IST
एयरगन से जानलेवा हमला, दो बाइक में थे चार बदमाश
x
छग

बिलासपुर स्थित कोटा के पर्यटन स्थल औरापानी से घूमकर वापस लौट रहा एक युवक एयरगन चलाने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में मारपीट के बाद सन्नी खालसा नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने एयरगन से गोली मार दी। घायल युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर निवासी सन्नी खालसा अपने दोस्तों के साथ बाइक से ​​​​​​​औरापानी घूमने गए थे। सोमवार देर रात वापस लौटते वक्त दो बाइक पर सवार चार बदमाशों से सन्नी खालसा का विवाद हो गया था। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने सन्नी पर एयरगन से गोली चला दी। जिससे सन्नी घायल हो गया।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान सन्नी के साथ उसका दोस्त चंकी पांडे भी साथ था।


Next Story