छत्तीसगढ़

युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Shantanu Roy
31 March 2022 9:19 PM IST
युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक
x
छग

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित बड़गांव थाना क्षेत्र के मदले बाजार में अज्ञात लोगों ने बाजार गए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक रोहित कोर्राम नक्सल पीड़ित परिवार का सदस्य है, जो कि बड़गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता था लेकिन कुछ दिनों से अपने गांव में वापस जाकर रह रहा था, युवक आज शाम मदले के बाजार गया हुआ था, जहां अज्ञात लोगों ने इस पर चाकू से हमला कर दिया।
युवक की हालत बेहद गम्भीर है, जिसे दुर्ग कोंदल में प्राथमिक उपचार के बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस घटना को नक्सल घटना मानने से इंकार किया है, पुलिस के अनुसार युवक की बाजार में ही कुछ दिन पहले किसी से विवाद हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है।
Next Story