छत्तीसगढ़

महिला पार्षद पर जानलेवा हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Nil dhankar
13 July 2022 12:49 PM IST
महिला पार्षद पर जानलेवा हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
x
CG NEWS

बलौदाबाजार। भाजपा की महिला पार्षद की दुकान में घुस कर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर नगर पालिका की नियमित कार्यवाही से नाराज थे। हमलावरों ने महिला पार्षद को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला पार्षद सविता साहू बताया जा रहा है। ये पूरी वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है। महिला पार्षद ने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत कर सुरक्षा की माँग की है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, शहर के नगर पालिका रोड के दुकानदारों का अवैध कब्जा हटाने मंगलवार को नगर पालिका परिषद का अमला पहुंचा था, जोकि कुछ व्यापारियों को नागवार गुजरा, इस दौरान पड़ोस के किराना व्यापारी ने आक्रोशित होकर स्थानीय महिला पार्षद सविता प्रदीप साहू की दुकान पर धावा बोलते हुए पहुंचे और महिला पार्षद पर हमला करते हुए अश्लील गली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिस पर महिला पार्षद सविता साहू ने थाना सिटीकोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है।

Next Story