छत्तीसगढ़

टेंट व्यापारी के भाई पर जानलेवा हमला

Nil dhankar
29 Jan 2022 10:07 AM IST
टेंट व्यापारी के भाई पर जानलेवा हमला
x
सांकेतिक तस्वीर 
रायपुर न्यूज़

रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में टेंट व्यापारी के भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित ने गुढ़ियारी थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे काम से बाजार चौक गया था. वही छोटा भाई हरेश कुर्रे अपने किराना दुकान का होलसेल सामान लेने के लिये अमित किराना दुकान जा रहा था. तभी बाजार चौक पहुंचा था. इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति ने मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। और लोहे के रॉड हमला किया। जिससे चोट आई है.

शिकायत के आधार पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है.

Next Story