छत्तीसगढ़

राशन दुकान के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, आरोपी ने पेट पर घोंपा चाकू

Nil dhankar
14 Oct 2022 4:55 PM IST
राशन दुकान के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, आरोपी ने पेट पर घोंपा चाकू
x

कांकेर। जिले के पखांजुर थाना अंतर्गत एक युवक ने कम राशन देने की बात कहते धारदार चाकू से पेट में हमला कर दिया. हमलावर राशन दुकान में काम करते हो. मुझे कम राशन देते हो कि बात कहते युवक के पेट में चाकू मार दिया. जिससे युवक घायल हो गया. युवक का इलाज पखांजुर सिविल अस्पताल में चल रहा है.

पखांजुर के ग्राम पीव्ही 33 उदयपुर का रहने वाला नीलमणी विश्वास घर से गांव तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में सरोज हलदार के घर के सामने पहुंचा था. तभी उसी गांव का सुब्रत उर्फ पुचिया मण्डल आया और राशन दुकान में काम करते हो मुझे कम राशन देते हो बोल कर धार-धार चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से नीलमणि विश्वास के पेट में चोट लग गया और खून निकलने लगा. जिसका इलाज पखांजुर सिविल अस्पताल में जारी है. पखांजुर पुलिस ने आरोपी सुब्रत उर्फ पुचिया मण्डल के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

Next Story