छत्तीसगढ़

गरियाबंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 आरक्षकों की हालत नाजुक

Nil dhankar
16 March 2026 4:57 PM IST
गरियाबंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 आरक्षकों की हालत नाजुक
x

गरियाबंद। ज़िले से सनसनीखेज मामला आया है। यहाँ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर शराब बनाने वाले अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक जवान को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गरियाबंद के कोसमी गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने का बड़ा कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर मैनपुर थाने से तीन पुलिसकर्मी मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, मौके पर मौजूद शराब बनाने वालों ने एकजुट होकर पुलिस टीम को घेरकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मैनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Story
null