छत्तीसगढ़
मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार पर प्राणघातक हमला, सभी आरोपी गिरफ्तार
Nilmani Pal
7 Jun 2022 12:29 PM IST

x
छग
दुर्ग। जिले में सीनियर पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. इस मामले में सुपेला पुलिस ने मीडिया कर्मी अशोक पंडा पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे अनीश साहू से भी चाकू की नोंक पर मोबाइल लूट लिया था. आरोपी रविवार की रात आकाशगंगा इलाके में रेलवे क्रासिंग के पास लूट की घटना करने के बाद टोपी खरीद रहे थे. टोपी के रेट को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हुआ. वहां मीडियाकर्मी अशोक पंडा भी पहुंचे. आरोपियों ने उनसे विवाद हुआ.इसके बाद आरोपियों ने पंडा पर चाकू से हमला कर दिया.
Next Story





