छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता के बेटों पर प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

Nil dhankar
4 Dec 2021 12:23 PM IST
कांग्रेस नेता के बेटों पर प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
x
छग से बड़ी खबर

धमतरी। जिले में कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में घायल दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा है। वहीं एक आरोपी फरार हुआ है। जानकारी के अनुसार भखारा ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों को सिंगदेही गांव में दिनदाहड़े चाकू से मारने की कोशिश की गई।

इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किन कारणों के चलते कांग्रेस नेता के बेटों पर हमला हुआ है। अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हिरासत में लिए चार आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।

Next Story