छत्तीसगढ़

पैसे नहीं दिए तो कॉलेज छात्र पर किया जानलेवा हमला

Nil dhankar
17 Jan 2022 8:30 AM IST
पैसे नहीं दिए तो कॉलेज छात्र पर किया जानलेवा हमला
x

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में कॉलेज छात्र पर लोहे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत तेलीबंधा थाने में की गई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे मरीन ड्राईव के पीछे जल विहार कालोनी रोड में पान ठेला के पास अपने साथी पंकज साहू के साथ खडे थे. उसी समय अनिष मिरी आया और नशे की हालत में पैसा मांगा।

पैसा देने से मना करने पर जबरन मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी. और मारपीट किया है। जिससे चोट आई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

Next Story