छत्तीसगढ़

घर के बाहर खड़े युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, आरोपी ने धारदार हथियार से किया वार

Admin2
12 May 2021 1:36 PM IST
घर के बाहर खड़े युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, आरोपी ने धारदार हथियार से किया वार
x
रायपुर

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवक पर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढ़ियारी निवासी महेश पाथौड़े 21 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 मई की रात पीड़ित घर के बाहर खड़ा था। तभी पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति ने उसके पीठ पर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story