छत्तीसगढ़

रायपुर के सेन्ट्रल जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, मेकाहारा में किया भर्ती

Shantanu Roy
28 July 2022 1:28 PM GMT
रायपुर के सेन्ट्रल जेल में कैदी पर जानलेवा हमला, मेकाहारा में किया भर्ती
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर ब्लेड से हमला कर दिया। सेंट्रल जेल में हुई इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोई भी अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में कैदी को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद कैदी को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। इस हमले की वजह से कैदी के शरीर पर गहरा जख्म हो गया है। फिलहाल जेल प्रबंधन इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पहले भी गिलास को तेज धार कर हमला हुआ था
तील साल पहले भी रक्सेल गैंग और रफीक गैंग दोनो के बीच विवाद हुआ था, तब आरोपियों ने जेल में रखे गिलास को काटकर एक नुकीला तेज धार हथियार बना लिया था। हमले में रफीक नामक युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत ही जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िलहाल इसका इलाज के बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story