छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी
Shantanu Roy
2 Aug 2026 6:17 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है। इससे ऐसे किसान, जो निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा नहीं करा सके थे, अब अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर योजना से जुड़ सकेंगे। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में ग्राम स्तर पर धान सिंचित, असिंचित, मक्का एवं सोयाबीन तथा राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है। किसानों को इन फसलों का बीमा निर्धारित प्रीमियम पर कराने की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसानों को मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा। धान (सिंचित) के लिए प्रति हेक्टेयर 66 हजार की बीमित राशि पर 1,320, धान (असिंचित) के लिए 49,500 पर 990, मक्का के लिए 50,600 पर 1,012, सोयाबीन के लिए 48,400 पर 968 तथा मूंगफली के लिए 51,700 की बीमित राशि पर 1,034 प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार अरहर के लिए 46,200 की बीमित राशि पर 924, मूंग एवं उड़द के लिए 27,500 की बीमित राशि पर 550-550, कोदो के लिए 19,800 पर 396, कुटकी के लिए 20,900 पर 418 तथा रागी के लिए 18,700 की बीमित राशि पर 374 प्रति हेक्टेयर कृषक प्रीमियम निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि ने जिले के किसानों से अपील की है कि निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व अपने निकटतम बैंक, सहकारी समिति अथवा लोक सेवा केंद्र (सीएससी)में संपर्क कर फसल बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





